Advertisement

उप कोषागार पदाधिकारी संजय विनीत होरो ने पदभार ग्रहण किया

ममता सिन्हातेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट उप कोषागार में उप कोषागार पदाधिकारी संजय विनीत होरो ने 6 मार्च को योगदान दिया।

ज्ञात हो कि उप कोषागार पदाधिकारी संगीता कुमारी से होरो ने पदभार ग्रहण किया। बताते चलें कि पिछले लगभग चार वर्ष बाद संगीता कुमारी का स्थानांतरण राज्य कर विभाग कतरास (धनबाद) किया गया है। होरो इससे पूर्व डोरंडा कोषागार रांची में पदस्थापित थे।

जानकारी के अनुसार संगीता कुमारी वर्ष 2020 से तेनुघाट उप कोषागार में पद स्थापित थी। उन्होंने बताई कि जब वह तेनुघाट में योगदान दिया था, उस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था। कोरोना अपना विकराल रूप धारण किया था। रहिवासियों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। उस समय मेरी सोच थी कि सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल जाना चाहिए। यही पहली प्राथमिकता थी।

उन्होंने बताया कि तेनुघाट में उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। यहां के कर्मचारी बहुत सुलझे हुए एवं सहयोगी है। मौके पर महेश्वर मांझी, मृत्युंजय पांडेय, हेमलाल यादव, सतीश कुमार, श्रृष्टि कुमार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *