प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो के सेक्टर चार स्थित कीआ शोरूम का बहुप्रतीक्षित एसयूवी सीरीज न्यू सेल्टोस कार का बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 17 जनवरी को फीता काटकर अनावरण किया।
इस अवसर पर उपायुक्त झा ने कहा कि कीआ शोरूम का बहुप्रतीक्षित एसयूवी न्यू सेल्टोस कार अब बाजारों में भी दिखेगा। कहा कि गाड़ी मालिक एवं खासकर चालक को सड़क सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बोकारो शोरूम के ग्रुप जेनरल मैनेजर संतोष सिंह ने कहा कि यह लॉच झारखंड में कीआ की मजबूत उपस्थिति और ग्राहकों को आधुनिक व प्रीमियम मोबिलिटी समाधान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कहा कि कीआ इंडिया ने नई पीढ़ी की सेल्टोस को भारत में लॉन्च कर मिड साईज एसयूवी सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट किया है। कंपनी का लक्ष्य इस मॉडल के साथ सेगमेंट को फिर से परिभाषित करना है, जो बोल्ड डिजाइन, बेहतर टेक्नोलॉजी और सेगमेंट लीडिंग सेफ्टी फीचर्स से लैस है। नई कीआ सेल्टोस अपने आकर्षक और दमदार एक्सटीरियर डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, उन्नत तकनीक, आधुनिक सेफ्टी फीचर्स और शानदार प्रदर्शन के साथ बाजार में आया है, इस कारण यह कार ग्राहकों के पसंदीदा बनता जा रहा है। कहा कि ग्राहकों को यह कार काफी पसंद आ रहा है। इसका बुकिंग जोरो से चल रहा है। उन्होंने कहा कि बोकारो झारखंड का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल बाजार बनकर उभरा है।
इस अवसर पर मदन जैन, मोहन जैन, उमेश जैन, मनीष जैन, श्रेष्ठ जैन, अजय सिंह, राकेश कुमार आदि गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply