बैंक एवं संबंधित विभाग समन्वय के साथ व्यवस्था को बनायें सुलभ -उपायुक्त
एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)। देवघर जिला उपायुक्त (Deoghar district deputy commissioner) मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में 8 दिसंबर को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएमईजीपी एवं पीएम स्वनिधी योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त जिला अंतर्गत नगद जमा अनुपात, क्रॉप ऋण, पीएमईजीपी के साथ चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समिक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गयी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनो के जल्द से जल्द निष्पादित करते हुए लाभूकों के व्यवसाय का निरंतर अनुश्रवण करते रहें। साथ हीं समय-समय पर उन्हें सहयोग व आवश्यक मार्गदर्शण देते रहें। उपायुक्त भजंत्री ने बैठक के दौरान मछली पालन, डेयरी उद्योग, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से लाभुकों को लाभ दिलाने एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभाग एवं बैंक अधिकारियों को निदेशित किया कि आपसी समन्वय के साथ लाभुकों को योजनाओं का लाभ व उनकी समस्याओं का समाधान करें। साथ हीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत आयें हुए सभी आवेदन में योग्य लाभुकों का जल्द से जल्द चयन करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने संबंधित सभी बैंक अधिकारियों को निदेशित किया कि पीएमईजीपी के आवेदनों को बिना वजह लंबित ना रखें। किसी आवेदन में त्रुटि है तो उसे उचित कारणों के साथ इसे अस्वीकृत करें। उन्होंने इज ऑफ डूइंग बिजनेस प्रबंधक को निदेशित किया कि पीएमईजीपी के तहत आवेदित आवेदनों में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित बैंक एवं आवेदकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सामस्या का निदान करें, ताकि आवेदकों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस वित्तिय वर्ष में पीएमईजीपी से संबंधित लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाय।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन आदि से जोड़कर उन्हें सशक्त व स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करें, ताकि उनके आय के स्त्रोत में वृद्धि हो सके। उन्होंने पीएम किसान योजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि पारदर्शी तरीके से योजना का क्रियान्वयन किया जाय, ताकि किसानों को सही समय पर उनका लाभ मिल सके। समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा, एलडीएम आरपीएम सहाय, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सैमरोम बारला, उप परियोजना निदेशक मंटू कुमार, प्रबंधक EODBM पीयूष कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply