Advertisement

उपायुक्त ने बोकारो परिसदन की समीक्षा कर अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 3 दिसंबर को बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने बोकारो परिसदन की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। शिकायत के दौरान पाई गई अव्यवस्था पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में उपायुक्त झा ने कहा कि परिसदन जिले का प्रमुख अतिथि गृह है, ऐसे में इसकी स्वच्छता, व्यवस्था, मेंटेनेंस तथा सेवा गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि परिसदन के सभी कमरे, परिसर, रजिस्टर, स्टाफ उपस्थिति, रिकॉर्ड और अतिथि सुविधाओं को मानक के अनुरूप दुरुस्त करें।
मौके पर एनडीसी प्रभाष दत्ता, बोकारो परिसदन की संचालन एजेंसी के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे। उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार नजर आना चाहिए, अन्यथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *