Advertisement

उपायुक्त ने बोकारो खुशहाली के लिए मदर मेरी व् प्रभु यीशु से की प्रार्थना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। क्रिसमस की पुर्व संध्या पर बोकारो के सेक्टर चार स्थित चर्च में 24 दिसंबर की देर संध्या विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने मदर मेरी एवं प्रभु यीशु के चरणों में जिले की खुशहाली, शांति और समग्र विकास के लिए प्रार्थना की। यह प्रार्थना केवल बोकारो के प्रत्येक नागरिक के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य, हर परिवार की सुरक्षा, नागरिकों के बीच सौहार्द और जिले की सामूहिक उन्नति की भावना से जुड़ी हुई थी।

इस अवसर पर उपायुक्त झा ने कहा कि आस्था इंसान को विनम्र बनाती है। उनमें करुणा का भाव उत्पन्न करती है और सेवा एवं सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देती है। उन्होंने इसी विश्वास और प्रेम के साथ बोकारो को एक शांत, समरस और संवेदनशील जिला बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में मदर मेरी एवं प्रभु यीशु से यह कामना की गई कि उनका आशीर्वाद सदैव बोकारो जिले पर बना रहे और सभी नागरिक वृंद सुख, शांति एवं सौहार्द के साथ जीवन व्यतीत करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *