जनता दरबार में 37 मामलों पर उपायुक्त ने की सुनवाई व् ऑन स्पॉट निष्पादन
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनता की समस्याओं को सुनना और उस पर पारदर्शी होकर कार्रवाई करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
उक्त बातें 30 दिसंबर को समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार के दौरान बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने कही। उन्होंने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इससे न केवल फरियादियों की समस्याओं का सीधा समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासन के प्रति मजबूत होता है।
आयोजित जनता दरबार में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक कलह, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड, अतिक्रमण और जनसुविधा से संबंधित विषय प्रमुख रहे। उपायुक्त झा ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई की और कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही ऑन स्पॉट कर दिया।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply