Advertisement

चंदनकियारी व् चास में निर्माणाधीन पुस्तकालय भवनों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी एवं चास प्रखंड में निर्माणाधीन पुस्तकालय भवनों का जिला उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा 8 दिसंबर को निरीक्षण किया गया।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दोनों स्थलों पर निर्माण की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुस्तकालय भवन आम जनता, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा है। इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त झा ने कहा कि पुस्तकालयों के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को अध्ययन हेतु बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक उन्नति को गति मिलेगी।
स्थानीय रहिवासियों ने उम्मीद जताई है कि पुस्तकालय भवनों के शीघ्र तैयार होने से ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *