Advertisement

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर किया निरीक्षण

अलारगो फुटबॉल मैदान हेलीपैड की बेरीकेटिंग, ड्रॉप गेट आदि को ले दिया निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के अलारगो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एक नवंबर को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उपायुक्त झा ने सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड क्षेत्र की बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने बेरमो के एसडीपीओ, नावाडीह के बीडीओ, सीओ तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कार्यों को देर शाम तक पूर्ण करने का कहा।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर आमजन तथा अन्य अतिथियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर संपूर्ण व्यवस्था सुचारु रूप से सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एनडीसी प्रभाष दत्ता, एसडीपीओ बेरमो वशिष्ट नारायण सिंह, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत टोपनो, चंद्रपुरा तथा नावाडीह के बीडीओ, सीओ, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इससे पूर्व जिला उपायुक्त झा ने झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा बेबी देवी से भी मिलकर आयोजन की जानकारी ली। ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2 नवंबर को अलारगो में सूबे के दिवंगत पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पिता स्वर्गीय नेम नारायण महतो के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *