Advertisement

उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) ने 9 सितंबर को सेक्टर वन बी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी संबंधित अधिकारी से लिया।

निरिक्षण के क्रम में उपायुक्त चौधरी ने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्री – मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है। साथ हीं वेयर हाउस के रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को समर्पित करना होता है।

इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन आयोग को भेजने को कहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *