प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप कराने का सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि पंचायत से प्रखंड, प्रखंड से जिला तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित कर राज्य से देश तक खेलने का अवसर प्रदान करना।
उक्त बातें गिरिडीह जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने तीन दिवसीय मुख्यमंत्री फुटबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता के उद्घघाटन के अवसर पर कही।

गिरिडीह स्टेडियम में जिला उपायुक्त लकड़ा ने तीन दिवसीय मुख्यमंत्री फुटबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता (बालक व बालिका) 2022-23 का विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों के विजेता टीमों ने भाग लिया है।
मौके पर अपर समाहर्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी तथा विजेता टीमों के खिलाड़ी उपस्थित थे।
फुटबॉल टूर्नामेंट उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त (Deputy Commissioner) लकड़ा ने कहा कि आप सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप कराने का सरकार का मुख्य उद्देश्य पंचायत से प्रखंड, प्रखंड से जिला स्तर तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित कर राज्य से देश तक खेलने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आप सभी को अपने प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार (State Government) के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न प्रकार के खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नौजवानों में खेल के प्रति रुचि व् जागरूकता का अभाव न हो।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद पहुंचाने एवं उन्हें खेल के दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
![]()












Leave a Reply