प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। रजिस्ट्रेशन कार्यालय परिसर में स्थित वेटिंग हॉल में शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ और दुरुस्त किया गया है, ताकि दूरदराज से आने वाले महिलाओं एवं आमजनों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो। उक्त बातें गिरिडीह उपायुक्त ने 17 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन कार्यालय वेटिंग हॉल सुदृढीकरण के उद्घाटन के अवसर पर कही।
गिरिडीह जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालय में निर्मित शेड में डीड राइटर के लिए फैन और शुद्ध जल हेतु आरओ की व्यवस्था का उद्घघाटन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युतीकरण की व्यवस्था हो जाने से डीड राइटर जो इस कार्य में जुड़े हुए हैं, वैसे कर्मियों को कार्य करने में काफी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन कार्यालय परिसर में स्थित वेटिंग हॉल में शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ और दुरुस्त किया गया है, ताकि दूरदराज से आने वाले महिलाओं एवं आमजनों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो।
इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण यहां आनेवालो को पेयजल संबंधी समस्याएं आ रही है, जिसका संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण सुनिश्चित कराया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि खराब पड़े सभी चापाकलो की मरम्मती कराई जा रही है। ताकि आमजनों को पेयजल संबंधी समस्या न हो।
उपायुक्त ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनकी समस्याओं का निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मीडिया को इस संबंध में ध्यान आकृष्ट कराने हेतु साधुवाद दिया। उद्घघाटन कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महासचिव व अन्य अधिवक्तागण समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply