Advertisement

उपायुक्त ने की विभिन्न कंपनियों के साथ सीएसआर की समीक्षा बैठक

जिस कंपनी के प्रतिनिधि समीक्षा बैठक में उपस्थित नही हुए उपायुक्त ने उनके सीएमडी को कारणपृच्छा व् पत्र देने का दिया निर्देश-                                                          सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का एक व्हाट्सएप समूह बनाये-उपायुक्त
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। जिला उपायुक्त (District Deputy Commissioner) राजेश सिंह (Rajesh singh) की अध्यक्षता में एक दिसंबर को समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न कंपनियों के साथ सीएसआर की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। उपायुक्त सिंह ने बैठक के दौरान सीएसआर मद से किये गए विकास के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।
उपायुक्त सिंह ने ओएनजीसी, डालमिया सीमेंट एवं इलेक्ट्रो स्टील वेदांता के द्वारा किये गए विकास कार्यों पर नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा वत्स को निदेशित किया कि सीएसआर की बैठक प्रत्येक माह कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जिस कंपनी के प्रतिनिधि आज की समीक्षा बैठक में उपस्थित नही हुए है उन कंपनियों के सीएमडी को कारण-पृच्छा करते हुए पत्र देने का निर्देश दिया।
उपायुक्त राजेश सिंह ने समाज कल्याण पदाधिकारी वत्स को निदेशित किया कि सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का एक व्हाट्सएप समूह बनाये। साथ ही कंपनियों के प्रतिनिधियों को निदेशित किया कि अपने किए गए कार्यों से संबंधित फोटोग्राफ एवं विस्तृत प्रतिवेदन संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी से सत्यापित कराते हुए जिले में उपलब्ध कराएं। उपायुक्त सिंह ने बताया कि सीएसआर मद से किए जा रहे विकास कार्यों के सहयोग के लिए जयशंकर जयपुरयार चार्टर्ड अकाउंटेंट से संपर्क कर प्रपोजल और अन्य कार्यों में सहयोग करेंगे। जो कंपनी के नियमानुसार सीएसआर मद से सामाजिक विकास का कार्य नहीं करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी देवेश गौतम सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *