Advertisement

बोकारो में शब्द सरिता महोत्सव की तैयारी को ले उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला प्रशासन द्वारा शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हाल) सभागार में आगामी 7 व् 8 जनवरी को प्रस्तावित बोकारो शब्द सरिता महोत्सव हर किताब एक नई दिशा दिखाती है के सफल आयोजन को लेकर 31 दिसंबर को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव की पूर्व तैयारियों, कार्यक्रम के स्वरूप, संसाधन व्यवस्था, सुरक्षा और आपसी समन्वय जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारी, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त झा ने कहा कि महोत्सव के प्रत्येक पहलू में उत्कृष्टता होनी चाहिए और पुस्तक व कला प्रेमियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय कर कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में जन-भागीदारी बढ़ाने, सफाई, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सहायता, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रचार-प्रसार की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि शब्द सरिता महोत्सव का उद्देश्य साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना है। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ रवि कुमार, डीएसओ हेमलता बुन, डीडीएमओ शक्ति कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *