बैठक में कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्राप्त आवेदनों की समीक्षा
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गोपनीय कार्यालय कक्ष में 16 फरवरी को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला डेयरी विकास पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, नाबार्ड के प्रतिनिधि एवं संबंधित कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला जनसंपर्क विभाग के अनुसार उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषक उत्पादक संगठन योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करना तथा पात्र आवेदनों को राज्य स्तर पर अनुमोदन हेतु अग्रसारित करना था।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद ने कहा कि जिले के चार संगठनों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से समान इक्विटी अनुदान हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें गोमिया उत्पादक कंपनी लिमिटेड, कंदर; लुगुबुरू कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड; पेटरवार ग्रामीण मुर्गी पालन स्वयं सहायता संघ एवं जनशक्ति जैविक उत्पादक कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।
बैठक के दौरान प्राप्त आवेदनों की पात्रता, आवश्यक अभिलेखों, वित्तीय स्थिति एवं निर्धारित मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति द्वारा आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए योग्य आवेदनों को राज्य स्तर पर शीघ्र प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक उपायुक्त झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सक्रिय एफपीओ को सशक्त बनाने, किसानों को बेहतर विपणन सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई करें।
![]()













Leave a Reply