Advertisement

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्या

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बीते 27 अगस्त को बोकारो जिला उपायुक्त ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की।

उपायुक्त ने आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 30 से ज्यादा फरियादियों की क्रमवार समस्या व् शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन उपायुक्त द्वारा किया गया।

आयोजित जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, अबुआ आवास, राजस्व संबंधित विवाद, श्रम विभाग आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला नजारत उप समाहर्ता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *