रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित सभागार में 17 मार्च को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने आम जनों की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 41 से अधिक रहिवासियों ने अपनी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए।
जानकारी के अनुसार जनता दरबार में उपायुक्त झा ने सभी मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों की शीघ्र जांच कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है।
जनता दरबार कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, सामान्य शाखा, चास अंचल, आपूर्ति, राजस्व विवाद तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामले सामने आए। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply