Advertisement

उपायुक्त ने जनता दरबार में की 46 मामलों की सुनवाई, ऑन स्पॉट दर्जनों का निष्पादन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में 7 अप्रैल को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में जिला उपायुक्त ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की।

इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 46 से ज्यादा समस्याओं एवं शिकायतों पर सुनवाई की गयी। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

जानकारी के अनुसार आयोजित जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, सामान्य शाखा, जिला आपूर्ति, भूमि पर कब्जा, राजस्व, चास अंचल, आपूर्ति विभाग, विशेष प्रमंडल, लीड बैंक मैनेजर, अंचल कार्यालय चंदनकियारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।
मौके पर डीपीएलआर निदेशक, अपर समाहर्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *