अनुबंध पर सात अभ्यर्थियों को गोपनीय कार्यालय कक्ष में दिया गया नियुक्ति पत्र
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 25 अक्टूबर को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चयनित सात अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय कक्ष में किया गया, जहां उपायुक्त ने संविदा पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ दायित्व निर्वहन करने को कहा।
जानकारी के अनुसार उपायुक्त ने अनुबंध के आधार पर कुल सात पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें 2 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राज कमल तथा रोहित कुमार, 2 तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) राज किशोर महतो तथा राजकुमार महतो एवं 3 तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) अंकिता अंशुल, विजय कुमार तथा शशिभूषण बाउरी शामिल हैं।

मौके पर उपायुक्त झा ने कहा कि इनकी नियुक्ति से बोकारो जिले में मनरेगा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में और अधिक तेजी आएगी तथा ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। उन्होंने उपरोक्त नव-नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्य क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता दें। समयबद्ध ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और कार्यस्थल पर सद्भाव एवं अनुशासन बनाए रखें। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक सह डीपीएलआर मेनका, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दूबे, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply