Advertisement

उपायुक्त ने वृद्ध सेवा आश्रम का किया औचक निरीक्षण, पार्क विकास के दिए निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 5 जनवरी को जिला के हद में चास प्रखंड के सोलागीडीह स्थित बाबा वैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य, भोजन एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने संस्था के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बुजुर्गों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी देखभाल में कोई कमी न रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त झा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की नींव हैं, जिन्होंने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा परिवार, समाज और देश की सेवा में समर्पित किया है। उनका सम्मान और खुशहाली सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ठंड के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य, पोषणयुक्त भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

साथ ही आश्रम से सटे नगर निगम पार्क को सुंदर व आकर्षक बनाने हेतु डीपीआर तैयार करने और सात दिनों के भीतर विकास कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *