अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 5 अगस्त की संध्या सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा – अर्चना की। मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री तथा आचार्य पवनजी शास्त्री ने उनका अनुष्ठान संपन्न कराया।
इस अवसर पर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लाला एवं प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने उन्हें अंग-वस्त्र एवं बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री चौधरी ने इस मौके पर कहा कि बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके बाद इस स्थल का स्वरूप ही बदल जाएगा।

![]()

















Leave a Reply