Advertisement

बाईक सवार छात्र की ठोकर से उप मुखिया बुरी तरह घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार छात्र ने उप मुखिया को बुरी तरह घायल कर दिया। घायल उप मुखिया को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में होसिर पूर्वी पंचायत के समाजसेवी मोहन नायक की पत्नी उप मुखिया गोदावरी देवी निजी कार्य से 21 फरवरी को कहीं जा रही थी। तभी अचानक तेनुघाट की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक JH09A/1622 में सवार स्कूली छात्र ने उप मुखिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में उप मुखिया के दोनों पैर की हड्डी टूट गई एवं गंभीर चोटें आई।

आनन-फानन में स्थानीय रहिवासियों के सहयोग से उप मुखिया को गोमियां स्थित मां शारदे सेवा सदन लाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।
दूसरी ओर इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार छात्र को भी चोटें आई है। वह भी बाहर कहीं इलाजरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *