प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना मे कार्यरत और जवाहर नगर रहिवासी सह इपी फिटर गणेश बीपी के निधन के बाद 30 मई को मृतक के आश्रित पुत्र सूरज कुमार को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र अमलो प्रबंधन ने दिया। साथ ही साथ सीसीईबीएफएस का एक लाख 25 हजार का चेक मृतक की विधवा लक्ष्मी देवी को दिया गया।
इस अवसर पर प्रबंधन द्वारा कहा गया कि एलसीएस का एक लाख 56 हजार 250 का आरटीजीएस किया गया है। विदित हो कि मृतक गणेश बीपी को एएडीओसीएम परियोजना मे बीते 21 मई को कार्य के दौरान पैरालिसिस मार दिया था। जिसे तत्काल केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर अशर्फी अस्पताल धनबाद रेफर कर दिया था।
जहां उसका इलाज चल रहा था, मगर बीते 26 मई को उसकी ज्यादा तबीयत खराब हो गई और मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। उसकी मृत्यु के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने उसके नियोजन की मांग को लेकर प्रबंधन से वार्ता की थी। इस अवसर पर कार्मिक प्रबंधक अभिषेक सिंहा सहित गणेश निषाद, धीरज पांडेय, मोहम्मद जूनैद, राकेश सिंह आदि कर्मचारीगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply