Advertisement

डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में 21 कामगारों एवं सप्लाई मजदूरों का विभागीय तबादला

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट से 21 कामगारों एवं सप्लाई मजदूरों का विभागीय स्तर पर तबादला किया गया है।

जानकारी के अनुसार यहां डीवीसी के एचआर विभाग में सहायक ग्रेड दो के पद पर कार्यरत रविचंद्र कुमार का तबादला भू-सम्पदा विभाग कार्यालय में किया गया है। परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापित विवेकानंद कुमार का तबादला एचआर विभाग में किया गया है। मो. शाहिद इकराम को प्लांट के अन्दर केन्द्रीय स्टोर में किया गया। ग्रेड एक अरघा बासु को भू-सम्पदा विभाग में पदस्थापित किया गया है। शकील अहमद को प्लांट के अन्दर टीजी कार्यालय किया गया है।

सहायक ग्रेड तीन पी. के. बाला को ईएमपीसी विभाग के मापी कांटा घर में किया गया, मोती रजवार को असैनिक विभाग एस पौंड काटा घर में किया गया, राम जतन प्रसाद एचआर विभाग में पदस्थापित किए गये। मिहीलाल प्रजापति को उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल एवं वेलफेयर केंद्र में पदस्थापित किया गया। भू-सम्पदा विभाग में पदस्थापित ऐनुल हक अंसारी का तबादला परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में किया गया।

राजेश कुमार सिंह को एचआर के चिकित्सा विभाग में पदस्थापित किया गया। दिनेश प्रसाद को एमएस एक विभाग में पदस्थापित किया गया है। तुलसी राम को डीवीसी के एस पौंड कांटा घर में पदस्थापित किया गया। सुब्रतो पॉल को ईएस विभाग में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावे सप्लाई मजदूर बासदेव मिस्त्री, सुनील कुमार को भू-सम्पदा कार्यालय, सप्लाई मजदूर दिवन घासी एवं बच्चा चौधरी को निदेशक भवन, सप्लाई मजदुर सुमन कुमार देव को प्लांट के अन्दर इलेक्ट्रिक विभाग, धनजीत कुमार को ईएमपीसी कांटा घर एवं के. गोपाल को डीवीसी मध्य विद्यालय में तबादला किया गया है। सभी कामकारों का विभागीय तबादला वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया के निर्देश एवं डीवीसी प्रबंधक मानव संसाधन सुनील कुमार के लिखित आदेश पर किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *