Advertisement

देवनार पुलिस के हत्थे चढ़े तीन खतरनाक आरोपी

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। देवनार पुलिस के विशेष दस्ते ने आतंक का प्रयाय बने तीन आरोपियों को मार- पीट के मामले में सोमवार की रात गोवंडी परिसर के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए शातिरों की पुष्टि मोहम्मद इस्राइल फरीद शेख, आमिर मोहम्मद इलियास खान और मोहम्मद शाहबाज़ रोशन अली के रूप में हुई है। अदालत ने तीनों आरोपियों को 3 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंक का प्रयाय बने तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए देवनार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी राजेश केवल के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरिक्षक राजू सालुंखे ने एक टीम बनाई। इस टीम में गुंडा विजिलेंस स्क्वॉड और क्राइम इन्वेस्टिगेशन स्क्वॉड के जवान शामिल थे।

इनमें पीएसआई सालुंखे के आलावा हवलदार कांबले, पुलिस नाइक सांगले, घोडसे, ऑम्ब्रे, विशाल पाटिल और राहुल पाटिल आदि शामिल थे। देवनार पुलिस कि इस टीम ने सोमवार की देर रात विभिन्न स्थानों पर छापा मार कर गोवंडी के डॉ. जाकिर हुसैन (Dr. Zakir Hussain) नगर से मोहम्मद इस्राइल फरीद शेख उर्फ समीर शेख (23), आमिर मोहम्मद इलियास खान (21)और मोहम्मद शाहबाज़ रोशन अली सावत (22) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों को धारा 326, 324, 323, 504, 34 के तहत गिरफ्तार किया है। जिन्हें अदालत ने तीन दोनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *