Advertisement

मतदान दिवस पर मेडिकल प्लान को लेकर डीईओ सह उपायुक्त ने की बैठक

उपायुक्त ने प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारियों,आयुष्मान मित्रों के साथ की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने लोकसभा चुनाव के तहत मतदान दिवस 25 मई को लेकर 18 अप्रैल को बैठक की। डीईओ सह उपायुक्त ने मेडिकल प्लान को लेकर सभी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारियों (एमओआइसी) एवं आयुष मित्रों के साथ बैठक की।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, नोडल पदाधिकारी शालिनी खालखो, प्रभारी पदाधिकारी मीडिया कोषांग अविनाश कुमार समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान दिवस को लेकर सभी प्रखंड चिकित्सका प्रभारी पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्होंने आगामी 25 मई मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्रों पर मेडिकल टीम को सुनिश्चित करने के लिए तैयार मेडिकल प्लान पर चर्चा की।

गर्मी को देखते हुए उन्होंने जरूरी दवाइयां/ओआरएस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, स्वास्थ्य संस्थानों को भी अलर्ट मोड में रखने को लेकर सभी जरूरी तैयारी करने को कहा।

उन्होंने सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों/उपलब्ध एंबुलेंस – अस्पताल प्रबंधन एवं एंबुलेंस चालकों आदि का मोबाइल नंबर के साथ अपडेट सूची तैयार कर निर्वाचन कोषांग को समर्पित करने को कहा।

वहीं, जरूरी सेवाओं के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों एवं निर्वाचन दायित्वों को लेकर प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों का फार्म 12/12 डी भरकर अविलंब पोस्टल कोषांग को समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित नहीं रहें, इसे सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में आयुष मित्रों को स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों, कार्यरत कर्मियों, वैसे व्यक्ति जिसका किसी भी कारण से मतदाता सूची में अभी भी नाम दर्ज नहीं हो सका है। उन्हें फार्म 06 भरने को लेकर जागरूक करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि बोकारो जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ोतरी के लक्ष्य में सभी की भागीदारी जरूरी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *