कृषि उत्पादन बाजार समिति में किए जा रहें कार्यों की प्रगति की ली जानकारी
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव ने आगामी 4 जून को निर्धारित गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, डीपीएलआर निदेशक मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी आदि उपस्थित थे।
समीक्षा के क्रम में डीईओ सह डीसी ने चास के आइटीआई मोड़ स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में बने मतगणना केंद्र में मतगणना से पूर्व की जाने वाले तैयारियों की क्रमवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मतगणना हाल में एग्जॉस्ट फैन, कारपेट, पंखा, कुलर, हाल में सीसीटीवी कैमरा, डोन कैमरा, जरनेटर आदि अधिष्ठापन के संबंध में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर से पूछा।

वहीं, मीडिया कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय से मतगणना केंद्र में साइनेज के कार्यों, मतगणना के बाद ईवीएम-वीवीपैट सिलिंग टीम के ईवीएम कोषांग के पियूष से कार्य के लिए श्रमिकों/बाक्सों, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी धनंजय कुमार से इंटरनेट कनेक्टिविटी, कंप्यूटर/लैपटाप आदि के संबंध में जानकारी ली। सभी संबंधित पदाधिकारियों ने कार्य प्रगति पर होने एवं 2 जून अपराह्न तक सभी कार्यों को पूर्ण करने की बात कही।
डीईओ सह डीसी ने मतगणना केंद्र में मेडिकल टीम, एंबुलेंस, साफ-सफाई, पेयजल के लिए नगर निगम चास को अग्निशमन वाहन की व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। वहीं, मतगणना कर्मियों (काउंटिंग असिस्टेंट (सीए), काउंटिंग सुपरवाइजर (सीएस), माइक्रो ऑब्जर्वर (एमओ) को परिचय पत्र/नियुक्ति पत्र वितरण के लिए कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी शालिनी खलखो को निर्देश दिया।
मौके पर पोस्टल बैलेट कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह डीटीओ वंदना शेजवलकर, मीडिया कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply