Advertisement

कुम्हार, प्रजापति समन्वय समिति के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के गांधी चौक स्थित धरना स्थल पर 6 अगस्त को बिहार कुम्हार, प्रजापति समन्वय समिति के आह्वान पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया गया।सरकार से विभिन्न मांगो को लेकर उक्त धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में समिति के प्रदेश अध्यक्ष दानी प्रजापति, प्रदेश महामंत्री चंद्रभूषण पंडित, अधिवक्ता श्याम नाथ सुमन के अलावे जिले के सभी क्षेत्रों से प्रजापति समुदाय के लोग शामिल हुए।

समिति के महामंत्री के नेतृत्व में समिति की ओर से जिलाधिकारी वैशाली के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में कुम्हार जाती को अनुसूचित जाति में शामिल करने के साथ ही इस समाज की आर्थिक दशा सुधारने के लिये बिहार माटी कला बोर्ड का गठन कुम्हारी उद्योग विकास संस्थान की स्थापना की मांग की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *