Advertisement

महाप्रबंधक कार्यालय पर स्वांग वाशरी अवॉर्डी मजदूरों का प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कार्य से बैठाये जाने के बाद न्यायालय के आदेश के बाद भी नियोजन नहीं दिए जाने को लेकर आवार्डी मजदूरो ने 23 मई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय पर रोसपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई ऐसे मजदूर भी थे जो अपनी उम्र सीमा पूरी करने के बाद नियोजन से लेकर वंचित रह गए। आज खास बात यह देखा गया कि यह प्रदर्शन में ना कोई जनप्रतिनिधि और ना कोई ट्रेड यूनियन के नेता मजदूरों का प्रतिनिधित्व करते नजर आए।

बताया जाता है कि सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी के दर्जनों आवार्डी मजदूर सुबह लगभग 11 बजे महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे तथा स्थायी नियोजन देने की मांग करते हुए प्रबंधक विरोधी नारा लगाया। वही मजदूरों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधन को सौंपा।

मौके पर अवॉर्डी मजदूर छोटू मांझी, बाबूराम, लेलो रविदास, नीलकंठ, सीताराम, राधेश्याम, गणेश राम, भरत राम, बुटकी बाई, ज्योति बाई, सूक्त भाई, जाकिर अंसारी, हितेन बाई, जगदीश, दुर्योधन धोबी के अलावा दर्जनों मजदूर शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *