Advertisement

मोमिन एक्शन कमिटी अंगवाली द्वारा नुमाइशी लाठी खेल का प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में 10 अगस्त को नुमाइशी लाठी खेल का प्रदर्शन किया गया।

नवयुवक मोमिन एक्शन कमिटी अंगवाली के तत्वावधान में स्थानीय नूरीनगर के पिछवाड़े के मैदान में नुमाइशी लाठी खेल का प्रदर्शन बखूबी आयोजित किया। इस आयोजन में बारपोखर, रामडीह, अलकुशा, खेतको, सोसो-मगनपुर की टीम ने भाग लिया। सभी टीम ने बेहतर व रोचक खेलो का प्रदर्शन किया, जिसे खूब सराहा गया। कमिटी की ओर से इन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

जानकारी के अनुसार लाठी खेल के प्रारंभ में आयोजन के मुख्य अतिथि जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव रफीक अंसारी, विशिष्ट अतिथि मो. अशरफ हुसैन, बोकारो जिला महामंत्री मो. हाशिम अंसारी, केंद्रीय सचिव स्नेहा रानी, सदर जमीरुद्दीन अंसारी, सचिव खुर्शीद आलम, खेल अध्यक्ष आलम अंसारी, सचिव छुटकुल अंसारी आदि ने संयुक्त रूप से खेल प्रदर्शन का उद्घाटन किया।

मौके पर मोमिन एक्शन कमिटी अंगवाली के सदस्य आबिद अंसारी, जाविद अंसारी, इकबाल अंसारी, आलेनबी अंसारी, राजा अंसारी, रजाउद्दीन, फैजान अंसारी, अब्दुल कादिर, गुलाम हुसैन आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *