Advertisement

मुनिडीह महाप्रबंधक के आह्वान पर बैठक का मजदूरों द्वारा विरोध

एस. पी. सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। आगामी 9 जुलाई को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को ट्रेड यूनियन के आह्वान को लेकर 7 जुलाई को धनबाद जिला के हद में बीसीसीएल पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनिडीह के महाप्रबंधक अरिंदम मुस्तफी ने चारों ट्रेड यूनियन के साथ क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक की।

बैठक में महाप्रबंधक के अलावा विभागाध्यक्ष मानव संसाधन वर्षा दिवाकर, जनता मजदूर संघ की तरफ से सुधीर सिंह, रमेश सिंह, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) की तरफ से पी एन तिवारी, सुखलाल महतो, कोयला इस्पात मजदूर यूनियन की तरफ से विद्यासागर पांडेय, दीनानाथ केवट के साथ यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित हुए। जिसमें बीएमएस को छोड़कर सारे ट्रेड यूनियन ने एक सहमति से हड़ताल को सफल बनाने हेतु अपनी बात को दोहराया। वही महाप्रबंधक की तरफ से इमरजेंसी सेवा में सहयोग करने और मानसून को देखते हुए खदान को बचाने में सलाहकार समिति के सदस्यों से सहयोग की अपील की।

दूसरी तरफ सारे ट्रेड यूनियन नेताओं ने मुनीडीह प्रोजेक्ट पहुंचकर पीट ऑफिस और चानक के सामने सभा को संबोधित कर जोरदार प्रदर्शन किया और सभी श्रमिकों से आगामी 9 जुलाई के हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *