डीवीसी की पाइप लाइन से ग्रामीण क्षेत्र की फसल हो रहे बर्बाद-आंदोलनकारी
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट से निसन हट पुलिया होते नूरीनगर के समीप ऐश पौंड तक जाने वाली पाइपलाइन से गोविंदपुर बस्ती के विस्थापितों को परेशानी हो रही है। पाइप फटने अथवा क्षतिग्रस्त होने के बाद पाइप से निकलने वाली छाई युक्त पानी ग्रामीणों के खेत में जा रहे हैं। जिस कारण ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि भी बंजर होने लगी है।
डीवीसी प्रबंधन से पाइप लाइन हटाने अथवा प्रभावित रहिवासियों को मुआवजा व ठेका कंपनियों में नियोजन देने की मांग को लेकर विस्थापित महिलाओं ने निसन हट पाइप लाइन के समीप 3 दिसंबर को प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग नहीं मानने पर जल्द हीं डीवीसी बोकारो थर्मल प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की बात कही।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही आजसू महिला मोर्चा बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रीता देवी ने बताया कि दिसंबर 2024 में निसन हट के समीप पांच नंबर पाइप फट गयी थी। उक्त फटे पाइप से निकलने वाले छाई युक्त पानी बगल के खेत में भर गया था, जिससे धान का फसल बर्बाद हो गया था। उस वक्त हम विस्थापितों ने पाइप लाइन मरम्मत कार्य का विरोध किया था।
जिसके बाद वरीय महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरीया के निर्देश पर महाप्रबंधक ओएंडएम ने प्रभावित रैयतों से बातचीत कर मुआवजा व नियोजन देने का आश्वासन दिए थे, जो अब तक पूरा नहीं किया गया है। इस अवसर पर प्रदर्शन में ऊषा देवी, पिंकी देवी, बीणा देवी, कुंवारी देवी, सुनीता देवी, गीता देवी सहित कई विस्थापित महिलाएं शामिल थी।
![]()













Leave a Reply