Advertisement

दुर्गा पूजा से पहले बोनस भुगतान की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। जनता मज़दूर संघ के पूर्व निर्धारित आंदोलन के क्रम में 24 सितंबर को बोकारो जिला के हद में अमलो परियोजना में सभी कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

परियोजना के उत्खनन विभाग, अमलो ऑफिस, सब स्टेशन आदि जगहों पर सीसीएल कर्मियों ने अमलो प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन के दूसरे चरण में दुर्गा पूजा बाद आगामी 6 अक्टूबर को परियोजना पदाधिकारी कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों ने प्रबंधन के प्रति रोष व्यक्त किया तथा कहा कि दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गयी है बावजूद इसके अभी तक सलाना बोनस पर अनिश्चितता बनी हुई है। जनता मज़दूर संघ के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय ने मज़दूरों के साथ प्रबंधन से दुर्गा पूजा से पहले बोनस भुगतान की मांग की।‌ साथ ही उन्होंने प्रबंधन को चेताया कि मज़दूरों को बोनस का भुगतान जल्दी नहीं किया गया तो जल्द ही सामूहिक आंदोलन करेंगे। कल्याण समिति के सदस्य ओम शंकर सिंह ने भी मज़दूरों के हितो की रक्षा का संकल्प लिया और प्रबंधन से मज़दूरों के लिए बोनस की मांग की।

इस अवसर पर प्रदर्शन में जमसं अमलो शाखा अध्यक्ष आशीष झा, सचिव चंद्रभान सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, नवीन श्रीवास्तव, पवन पांडेय, जय शंकर उपाध्याय, गोपाल, राजेश नोनिया, भोला यादव, सुखदेव महतो, सूरज कुमार, सोनू तिवारी, संगीता कुमारी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *