Advertisement

प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर भाजपाईयों द्वारा प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में 4 मार्च को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय में भी भाजपाईयों द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में में शामिल पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने जेएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामला, प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं जन समस्याओं को लेकर अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परीक्षार्थियों के परीक्षा देने के बाद ही प्रश्न पत्र के उत्तर पुरे सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। परीक्षार्थियों और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के कड़ी आपत्ति के बाद परीक्षा रद्द किया गया।

सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग को ठुकराते हुए झारखंड सरकार ने सीट का गठन किया। जब सीट अपने काम को पूरी अच्छी तरीका से निर्वहन कर रही थी, तभी उनमें से कुछ ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया जाता है। ऐसे में यह पूर्ण रूपेण लगता है कि इस पेपर लीक मामले में सरकार के ही कुछ संत्रियो का हाथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परीक्षार्थियों के साथ है। कहा कि जब तक उक्त परीक्षा की जांच सीबीआई द्वारा करने का आदेश नहीं दिया जाता है तब तक वे इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे।

धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष व् वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रह्लाद वर्णवाल, विनोद महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, डॉक्टर उषा सिंह, भाजपा नेता टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, सुमित सिंह, भारत वर्मा, वैभव चौरसिया, सुरेश दुबे, श्रवण सिंह, दिनेश यादव, चंद्रकांत सिंह, अभय विश्वकर्मा, हिमाचल मिश्रा, जितेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *