Advertisement

भागीदारी को लेकर महिलाओं द्वारा 19डी पर प्रदर्शन एवं सभा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के कथारा कोल वाशरी रिजेक्ट सेल में भागीदारी को लेकर विस्थापित महिला मोर्चा द्वारा वाशरी 19 डी सेल पॉइंट पर 27 अप्रैल को प्रदर्शन एवं सभा आयोजित किया गया। नेतृत्व महिला मोर्चा की अध्यक्षता कांति सिंह कर रही थी।

रेलवे कॉलोनी कथारा के समीप 19 डी रिजेक्ट सेल प्वाइंट में प्रदर्शन के बाद स्थानीय खेल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महिला नेत्री कांति सिंह ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर आंदोलन को कमजोर करने में लगे हैं। उनके रहते यह संभव नहीं है।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपनी चट्टानी एकता का परिचय देने की अपील की। साथ हीं कहा कि जब तक रिजेक्ट सेल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक यह आंदोलन रुकने वाली नहीं है।

मौके पर मड़इया टोला महली बांध की गीता देवी, शीला देवी, मंजू देवी, गुंजा देवी, शुकरी देवी, गेंदिया देवी, प्रमिला देवी, हरनी देवी, गीता देवी, पिंकी देवी, पपली देवी, सबीता देवी, लक्ष्मी देवी, कमल टोला की तारा देवी, ममता देवी, शांति देवी, परवा देवी, बबीता देवी, सुंदवा देवी, पूनम देवी, जसवा देवी, धुनवां देवी, कुनवां देवी, आदि।

तिलेशरी देवी, करनियां देवी, ढूनवां देवी, पेड़वा देवी, कुसुम देवी, इरमीला देवी, पारटांड़ की अनीता देवी, सरिता देवी, मानु देवी, रेखा देवी, आशा देवी, किरण देवी, गीता देवी, बीना देवी, संजू देवी, रीना देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, कुंती देवी के अलावा लगभग दर्जन भर प्रभावित गांव की महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *