रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील जायसवाल सहित खैराचातर के मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने झारखंड स्टेट गेस्ट हाउस रांची में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर से भेंट की।
जानकारी के अनुसार आयोग अध्यक्ष अहीर के समक्ष आयोजित जनसुनवाई में जायसवाल, कलवार, ब्याहुत, भगत जाती को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की बात प्रमुखता से उठायी गयी। बताया जाता है कि जायसवाल समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने आयोग के केंद्रीय अध्यक्ष हंसराज अहीर के सामने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि जायसवाल, ब्याहुत, भगत, कलवार को राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग के सूची से नाम हटा दिया गया है, जिसके कारण यह समाज अति पिछड़े वर्ग में होने के बावजूद भी राष्ट्रीय स्तर पर नियोज़न, दाखिला समेत अन्य लाभ से वंचित हो रहा है जो कि जायसवाल, ब्याहुत, भगत कलवार के लिए अन्याय है। जबकि राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची में जायसवाल, ब्याहुत, भगत कलवार का नाम दर्ज है।

पूरे राज्य से आए समाज के डिलीगेट्स का नेतृत्व करते हुए
प्रदेश अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची में जायसवाल, ब्याहुत, भगत कलवार का नाम दर्ज किया जाए, जिससे कि हमारी जाति के साथ भेदभाव एवं अन्याय ना हो एवं हमारी जाति के बच्चों को भी केंद्र सरकार द्वारा निकाली गई नौकरी के संबंध में अति पिछड़ा वर्ग होने का लाभ मिले एवं राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में दाखिले में अति पिछड़ा वर्ग का लाभ प्राप्त हो। जनहित से संबंधित किसी भी योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
जनसुनवाई में मुखिया विजय कुमार जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, पारस जायसवाल, अमिश जायसवाल, उदय जायसवाल, प्रभात रंजन, गौतम सागर, ज्ञानेश जायसवाल, राजीव जायसवाल, संजय जायसवाल, कुमार निशांत समेत पूरे प्रदेश से आए समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply