एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की एक बैठक 9 मार्च को समस्तीपुर के लेनिन आश्रम मालगोदाम चौक में आयोजित किया गया।
खेग्रामस समस्तीपुर जिला प्रभारी सह राज्य उपाध्यक्ष जीवछ पासवान एवं मनरेगा संघ जिला प्रभारी उपेन्द्र राय की उपस्थिति में शहरी मजदूर महेन्द्र साह की अध्यक्षता एवं मनोज पोद्दार के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को जीवछ पासवान, उपेन्द्र राय, मोस्मात ज्ञांति देवी, चिंता देवी, पवन देवी, विरेन्द्र शर्मा, राहुल कुमार, विजेन्द्र नट, संगीता देवी, सोमनी देवी आदि ने संबोधित किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला के हद में हसनपुर अंचल के मंगलगढ़ के गरीब भूमिहीनों को जमींदारों, सामंतों, पुलिस गुंडा गठजोड़ द्वारा 907 घरों को उजारकर बोल्डोज कर दी गई और जान लेवा हमला कर दर्जनों रहिवासियों को घायल किया गया। कहा गया कि जिले के विभिन्न अंचलों में उजारे गये गरीबों व भूमिहीनों को पुनर्वास किया जाय, नही तो बासगीत पर्चा देने का गारंटी किया जाय। शहरी मजदूर व भीख मांगने वाले गरीब जो मालगोदाम से पूरब सड़क किनारे वर्ष 1999-2000 ई० में तत्कालीन डीएम एवं रेल प्रबंधक द्वारा झोपड़ीनुमा कुष्ठ कॉलोनी बनाकर कॉलोनी में बर्षो पुर्व बसाये गये रहिवासियों को बासगीत पर्चा दें।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न अंचलों के गांवों में बर्षो से बसे गरीब भूमिहीनों को अंचलाधिकारी द्वारा हटाने व् उजारने की नोटिस वापस लेने एवं बसे हुए को बासगीत पर्चा देने के सवाल पर जिला समाहर्ता के समक्ष सरकारी बस स्टैण्ड परिसर में आगामी 12 मार्च से अनिश्चितकालीन डेरा डालो – घेरा डालो कार्यक्रम में भाकपा (माले) एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) संयुक्त बैनर तले किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 9 मार्च को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
![]()













Leave a Reply