क्या प्रभाग समिति अध्यक्षा खैरुन्निसा जनता के सपनों को करेंगी साकार
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका एम पूर्व की नव निर्वाचित प्रभाग समिति की अध्यक्ष खैरुन्निसा अकबर हुसैन को सामाजिक कार्यकर्त्ता मोहम्मद हुसैन खान और वार्ड क्रमांक 137 नगरसेवक समीर पटेल ने बधाई दी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ए आई एम आई एम, AIMIM) के टिकेट पर मनपा एम पूर्व के वार्ड क्रमांक 145 से दूसरी बार जीत हांसिल करने वाली खैरुन्निसा अकबर हुसैन से नागरिकों को काफी उम्मीदें हैं। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ता मोहम्मद हुसैन खान ने कहा है कि वर्षों बाद इस विभाग को डैशिंग प्रभाग समिति अध्यक्ष मिला है। उन्होंने आशा जताई है कि मौजूदा प्रभाग समिति अध्यक्ष द्वारा इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों के लिए महिला कॉलेज जायेगा। चूंकि वर्षों से मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा की हद में महिला कॉलेज बनवाने की मांग की जा रही है।
गौरतलब है कि नव निर्वाचित प्रभाग समिति की अध्यक्ष खैरुन्निसा अकबर हुसैन से समाजसेवक मोहम्मद हुसैन खान ने इस मुलाकात में बधाई देने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों के लिए महिला कॉलेज बनवाने की मांग की है। खान ने कहा कि करीब दो दशकों में कई सांसद, विधायक और नगरसेवक आए, लेकिन किसी ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों की शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व नगरसेवकों ने विकास का ढोंग रचाकर सरकार की खाली जमीनों पर किसी न किसी भने कब्जा किया, या अपने करीबियों के लिए विकास का रास्ता खोल दिया। इन्हीं कारणों से इस इलाके में बेरोजगारी चरम पर है। समाजसेवक खान को पूरी उम्मीद है कि मौजूदा प्रभाग समिति अध्यक्ष द्वारा मनपा के खर्च पर महिला कॉलेज बनवाने में कामयाब होंगी। वहीं मनपा एम पूर्व के वार्ड क्रमांक 137 नगरसेवक समीर पटेल संपन्न परिवार से हैं।
उन्होंने कहा है कि मुझसे पहले चुने गए नगरसेवकों ने क्या वादे किए और क्या किया, इस मुद्दे पर मैं कुछ बोलना नहीं चाहता। लेकिन मैं अपने कार्यकाल में प्रभाग समिति की अध्यक्ष खैरुन्निसा के मार्गदर्शन में अपने वार्ड के विकास के साथ साथ कुछ ऐसा करूंगा जो इतिहास बन जायेगा। अब सवाल उठने लगा है कि क्या जनता की दशकों की मांग को पूरा कर पाएंगी प्रभाग समिति अध्यक्षा खैरुन्निसा अकबर हुसैन, यह तो समय बतायेगा।
Tegs: #Demand for building a women’s college for young women
![]()













Leave a Reply