एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी में चल रहे लोकल सेल को सुचारू रूप से चलाने एवं विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 10 अगस्त को कथारा ओपी प्रभारी से भेंट की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ओपी प्रभारी को संयुक्त रूप से पत्र सौंपा, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि लोकल सेल लोकल क्षेत्र के विस्थापित प्रभावित को रोजगार देने के उद्देश्य से चलाया जाता है, लेकिन यहां नियम के विपरीत कार्य किया जा रहा है। करोड़ों रुपयों का हेरा फेरी विस्थापित को बांटने के नाम से किया जा रहा है। कहा गया कि कुछ तथाकथित द्वारा लोकल सेल में अवैध वसूली किया जा रहा है। इसे पारदर्शी बनाने और भविष्य में किसी प्रकार का विधि व्यवस्था नहीं बिगड़े, इसको लेकर ओपी पुलिस को पत्र दिया गया।
मौके पर बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी, कथारा पंचायत की मुखिया पूनम देवी, सरहचिया पंचायत के मुखिया बिंदू देवी, झिरकी पंचायत के मुखिया मिकाइल अंसारी, सरहचिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी, झिरक़ी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सालेहा खातून, समाजसेवी बबलू कुमार यादव, जाबीर आलम, सत्येंद्र कुमार दास, अन्य वार्ड सदस्य रोजी लुईस व् अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply