ए. के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर में देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र का स्टील प्लांट टाटा में स्थित है। टाटा नगरी की एग्रिको खेल मैदान की चहुमुखी विकास एवं सौंदर्यीकरण की नितांत आवश्यकता है।
हालांकि, प्रबंधन द्वारा बीच बीच में कई कार्य कराए जाने की सूचना निरंतर मिलती रहती है। मालूम हो कि, जमशेदपुर इवारनेस एसोसिएशन एग्रिको का गठन वर्ष 1997 के माह सितंबर में किया गया था। इसके गठन का मुख्य उद्देश्य था कि क्षेत्र के वरीय नागरिकों सहित महिला, बच्चे, युवक, युवतियों की स्वास्थ्य में नियंत्रण, परिपक्वता तथा ताजगी लाना।
इसके लिए यहां योगा शिविर के साथ ही नेत्र जांच, समर कैंप आदि के आयोजन सहित खेलकूद अभ्यास के लिए फुटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, दौड़ आदि विभिन्न खेलों को प्रोत्साहन देखा जा रहा है। वर्तमान में नित्य प्रातः से आठ बजे तक तथा संध्याकाल से देर रात तक पुरुष, महिला, बुजुर्ग, युवक, युवतियां काफी संख्या में समूह बनाकर यहां आते और अपने स्वास्थ को बेहतर व नियंत्रण में बनाए रखने का घंटों अभ्यास करते देखे जाते हैं।
वरीय नागरिक व क्लब से जुड़े दर्जनों रहिवासियों ने बताया कि यूं तो टाटा स्टील प्रबंधन की व्यवस्था समय समय पर पैनी नजर रखे हुए है, लेकिन त्रुटियों पर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है। बताया गया कि आजकल बरसात के मौसम के आलावे भी बेमौसम वर्षा होते रहती है और पूरे मैदान में पानी भर जाता है, जिससे खेलों व योग अभ्यास में रहिवासियों को परेशान या व्यर्थ समय बिताना पड़ता है।

इसके लिए मैदान के चारों ओर किनारे आवश्यकतानुसार मिट्टी भराई, पूरब दिशा में उगे कई झाड़ियां/घास की सफाई की जरूरत है। साथ हीं इसके पूरब दिशा में एक किनारे लगाए गए स्ट्रीट लाइट पर्याप्त रोशनी विहीन है। बीच में रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। बीच बीच में क्लब प्रबंधन द्वारा निगरानी की भी जरूरत है।
टाटा क्षेत्र भ्रमण के दौरान *जगत प्रहरी संवाददाता* को 2 अगस्त को एग्रिको मैदान में जानकारी देने वालों में चिंतमन गुप्ता, रामगोपाल जायसवाल, एसपी राम, कृष्णा राम, अजित प्रसाद, समीर कुमार घोष, जे.बेरा, रमेश अग्रवाल, एस के माजी, ओपी शर्मा, सुभाशीष चौधरी, अनिल पांडेय, रमेश पांडेय, अरुण कुमार, बाला दुबे, जेपी सिंह, वतन प्रसाद, छोटेलाल मुखी, लालजी शर्मा, शिवराजू, रणजीत सिंह, प्रेम प्रसाद, सरदार हरविंदर सिंह, मालती सिंह, पुष्पा देवी, कंचन देवी, पिंकी देवी सहित दर्जनों सदस्यगण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply