जीविका- समूह से जुड़ी महिलाओं को काम मिले-रंग कुमारी
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के विभूतिपुर गैंगरेप घटना की त्वरित जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी, सरकारी खर्चे पर महिला का ईलाज, परिजनों की सुरक्षा, 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग को लेकर 28 मई को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर वार्ड-12 में ऐपवा के बैनर तले सुनीता देवी, बेबी देवी, शिव देवी, रामदुलारी देवी, शोभा देवी, कृष्णा देवी, कविता देवी के नेतृत्व में धरना दिया गया।
महिलाओं ने समूह का लोन माफ करने, समूह से जुड़ी महिलाओं को काम देने, माईक्रो फाईनेन्स कंपनी द्वारा मनमाना सूद वसूली पर भी रोक लगाने की मांग की। दूसरी ओर रामापुर महेशपुर पंचायत के राजखंड में भी ऐपवा के बैनर तले धरना दिया गया। विभूतिपुर गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने, महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, जीविका से जुड़ी महिलाओं को काम देने, लोन माफ़ करने, माईक्रो फाईनेन्स कंपनी द्वारा मनमाना सूद वसूली पर रोक लगाने समेत अन्य मांग की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व ऐपवा के राज कुमारी, प्रमिला देवी, गायत्री देवी, चंद्र कला देवी, विभा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, मनीषा कुमारी, जगतारण देवी आदि ने किया। महिला कार्यकर्ताओं ने मा़ंग पूरा नहीं किये जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। लाकडाउन का पालन करते हुए उक्त मांगों को लेकर ऐसे ही घरेलू ताजपुर प्रखंड के दर्जनों स्थानों पर धरना-प्रदर्शन दिया गया।
![]()












Leave a Reply