Advertisement

दलित ड्राइवर संजय दास की हत्या पर दलित समाज में उबाल – निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। गिरिडीह जिले के गांडे विधानसभा अंतर्गत ताराटांड़ थाना क्षेत्र में बोरिंग गाड़ी के ड्राइवर श्री संजय दास की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से पूरे दलित समाज में रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, थाना प्रभारी एवं कुछ अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट कर जान ले ली गई। यह घटना न केवल एक गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन है, बल्कि दलित समुदाय को लगातार निशाना बनाए जाने की एक दुखद कड़ी है।

हमारी मांगें:

1. संजय दास की हत्या की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए।

2. ताराटांड़ थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित कर गिरफ्तारी की कार्रवाई हो।

3. पीड़ित परिवार को मुआवजा, सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

4. जिले में दलितों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी तंत्र की स्थापना हो।

यदि प्रशासन इस गंभीर घटना पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है, तो दलित समाज लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से व्यापक आंदोलन शुरू करेगा – गिरिडीह नगर निगम से लेकर समाहरणालय तक।

हम न्याय की मांग में न पीछे हटेंगे, न डरेंगे।

हम माननीय डीसी गिरिडीह महोदय से निवेदन करते हैं कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लें और कार्रवाई प्रारंभ करें। दलित समाज की चुप्पी अब खत्म हो चुकी है – अब जवाब माँगा जाएगा।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *