प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील सिटी में एक व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। स्टील सिटी स्थित मां मैहर स्टील के प्रोपराइटर रितेश कुमार सिंह ने इस संबंध में सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार बीते 15 मार्च को उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 करोड़ रुपये देने की मांग की। मना करने पर उन्हें, उनके परिवार और सहयोगियों को जान से मारने की धमकी दी गई। व्हाट्सएप मैसेज में प्रकाश शुक्ला नामक व्यक्ति ने खुद को गैंग का सदस्य बताते हुए अमन साहू गैंग का नाम लिया है। उक्त घटना के बाद व्यवसायी ने पुलिस को चैट का स्क्रीन शॉट सौंपते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
![]()













Leave a Reply