रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अटल जागृति मंच की ओर से 14 जनवरी को बोकारो जिला मुख्यालय से सटे गरगा पुल चास के समीप स्थित भारत माता की प्रतिमा की सफाई एवं सौंदर्यीकरण किया गया।
इस अवसर पर मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चरणों में माथा टेककर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म के शुभ कार्यों के शुभारंभ की परंपरा का पालन किया गया। इस अवसर पर अटल जागृति मंच ने चास के मुख्य नगर आयुक्त से मांग की कि आगामी 26 जनवरी से पूर्व भारत माता की प्रतिमा को मंदिर का स्वरूप दिया जाए, क्योंकि खुले में माता की प्रतिमा रहना उचित नहीं है।
इस अवसर पर मंच के संयोजक जशंकर सिंह सहित सुनील कुमार, अजीत ठाकुर, राकेश कुमार मधु, टुनटुन मिश्रा, प्रवीण कुमार, किशुन पांडेय, संजय शर्मा, कमलेश कुमार, सत्यनारायण स्वर्णकार, अजीत सोनी, आदित्य पांडेय एवं प्रियांशु यादव उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply