प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के पोस्टर्टम स्थल तक पहुंचने के लिए वाहनों को जंगल झाड़ में घुस कर जाना पड़ता है। पोस्टमार्टम रुम के रास्ते काफी बड़ा बड़ा जंगल झाड़ हो गया है। रात की बात तो दूर दिन में भी जाने में भय लगता है।
यह कहना है 10 दिसंबर को पोस्टमार्टम के लिए लाए गए एंबुलेंस ड्राइवर एवं पीड़ित परिवार जनों का। जिला के हद में बोकारो थर्मल के नूरी नगर से आए पीड़ित परिवार ने कहा कि पोस्टमार्टम रुम के पास दिन में भी भय लगता है। उनका कहना है कि किधर कुत्ता, सियार, बिलार आएगा और नोच कर खा जायेगा, इतना जंगल झाड़ है। कहा कि अस्पताल प्रबंधन को इसका साफ सफाई करवाना चाहिए था।
क्षेत्र के समाजसेवी मिथुन चंद्रवंशी ने आवाज उठाते हुए पत्रकारों को बताया कि अस्पताल प्रबंधन को उनके द्वारा बार बार आग्रह किया गया, बावजूद इसके इस दिशा में अबतक कोई पहल नहीं किया गया है। अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर शंभू कुमार ने कहा कि बारिश के वजह से अत्यधिक जंगल झाड़ हो गया है। कुछ दिन पुर्व झाड़ी कटिंग के लिए मजदूर लगाया गया था। एक सप्ताह के अंदर सभी झाड़ी काटने का भी निर्देश दिया गया है।
![]()













Leave a Reply