Advertisement

डीएवी गुवा के छात्रों के लिए बस सुविधा की मांग, सेल प्रबंधन ने दिया आश्वासन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों के लिए कैलाश नगर से स्कूल बस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी है।

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत ने गुवा सेल के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार से मुलाकात कर 25 नवंबर को उक्त मांग रखी। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि परिवहन सुविधा के अभाव में बच्चों और अभिभावकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सीजीएम कुमार ने उक्त मांग पर अपनी सहमति जताते हुए जल्द ही बस सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा कहा कि इससे कैलाश नगर क्षेत्र के छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा संघ के उपाध्यक्ष ने गुवा सेल अस्पताल में नव-निर्मित महिला वार्ड में नर्सों की अनुपस्थिति से मरीजों को हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया। इस संबंध में उन्होंने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार अमन से मुलाकात की और नर्स नियुक्त करने की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने इस पर सकारात्मक पहल करते हुए आश्वासन दिया कि नए महिला वार्ड में नर्स की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

उपरोक्त दोनों ही मांगों पर प्रबंधन की सहमति से स्थानीय रहिवासियों और कर्मचारियों में हर्ष देखी जा रही है।
मौके पर उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत, गुड़िया डांग, बसंती बोसा, रीना बोसा, सुनीता पुथाल, बिंदिया सामंत, प्रेमलता, बिनोती दास, गोनिता पुथाल, पुष्पा बेहरा सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *