Advertisement

नई दिशा परिवार का शिष्टमंडल बिहार के राज्यपाल से मिला

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार का एक शिष्टमंडल 25 जुलाई को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।

शिष्टमंडल ने अगामी शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिशा परिवार के तत्वाधान में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार पटना में आयोजित होने वाले संगोष्ठी सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने अपने निर्धारित कार्यक्रम को देखकर समारोह में आने की स्वीकृति देने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली नई दिशा परिवार के सचिव राजेश राज के नेतृत्व में शिष्टमंडल में राजेश वल्लभ उर्फ मुन्ना यादव, मुकेश कुमार वर्मा एवं कमलनयन श्रीवास्तव शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *