Advertisement

सिद्धांतनिष्ठ संवेदनशील और समर्पित जन सेवक हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-भाजपा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रजिस्ट्री बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में 10 जुलाई को भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया गया।

बैठक की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने की। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने रक्षामंत्री सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्म वर्ष 1951 में 10 जुलाई को यूपी के चंदौली जिले के एक छोटे से गांव भभौंरा में एक किसान परिवार में हुआ। गांव की प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में एमएससी किया और मिर्जापुर के केवीएस स्नातकोतर महाविद्यालय में फिजिक्स के लेक्चरर बन गए। बताया कि वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान राजनाथ सिंह 2 साल जेल में काटा।

प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा की राजनाथ सिंह वर्ष 1977 में पहली बार उत्तर प्रदेश के विधायक बने। पहली बार 1988 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री बने।

जबकि वर्ष 1999 में वाजपेई सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री बने। वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, 2003 में केंद्रीय कृषि मंत्री और 2014 में केंद्रीय गृह मंत्री बने। वे 2019 से केंद्रीय रक्षा मंत्री की जिम्मेवारी संभाली है।
सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक हेम नारायण सिंह ने कहा की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महिला संघ पुलिस भर्ती की शुरुआत की। वे एक सिद्धांतनिष्ठ, संवेदनशील और समर्पित जन सेवक हैं।

मौके पर प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सुनील कुमार सिंह, सदर दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, निवर्तमान नगर मण्डल अध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह, महामंत्री महेश कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, सतेन्द्र नारायण सिंह, राजेश सिंह सोलंकी, नमामि गंगे के जिला संयोजक सुनील दुबे, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मुकेश सिंह चौहान, कार्यालय मंत्री दिव्यांशु गौतम, सूर्याप्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, जेपी सेनानी मान्धाता सिंह, राजन कुमार राम, सत्येंद्र सिंह, दुर्गा दास शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *