आगामी 6 से 9 नवंबर तक ग्वालियर में होगा प्रतियोगिता का आयोजन
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अखिल भारतीय पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (ऐपस्सकब) के तत्वावधान में एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सौजन्य से आगामी 6 से 9 नवंबर तक लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जा रही है। आयोजित ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गत वर्ष की चैंपियन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की टीम भाग लेगी।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सेल के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), केन्द्रीय महालेखाकार (सीएजी), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), इएसआईसी, ऑयल इंडिया तथा मेजबान एचपीसीएल (एचपीसीएल) की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
सेल टीम का चयन अंतर-इस्पात संयंत्र व सेल वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। सेल निगमित कार्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार बोकारो स्टील प्लांट की अगुवाई में बीते 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बोकारो इस्पात नगरी में टीम का गहन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम (एशियन गेम्स 2023) के मुख्य प्रशिक्षक एवं सेल के खेल सलाहकार डॉ जयदीप सरकार की देखरेख में टीम का चयन किया गया।
सेल टीम के खिलाड़ियों में संदीप कुमार, नवीन कुमार, सौभिक मित्र, सुरेन्द्र रजवार, दीपक कुमार, शिवम कुमार महली, सुमित बाड़ा (सभी सेल बोकारो), ख्वाज़ा अहमद (सेल भिलाई), राहुल कुमार (सेल बर्नपुर), ए. सेल्वा कुमार, आर. अन्बाझागन, एम. मुनिश्वरण (सभी सेल सेलम)।
टीम अधिकारी मैनेजर दीपक कुमार सिंह, मुख्य प्रशिक्षक डॉ जयदीप सरकार शामिल है।
![]()













Leave a Reply