ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में 18 अक्टूबर को ज्योति पर्व दीपावली एवं प्रकृति पर्व छठ-पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा के बाद सीसीए कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के हेड ब्यॉय मनन श्रेष्ठ द्वारा शंखनाद करते हुए कार्यक्रम आरंभ किया गया।
तदोपरांत एलकेजी से कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों द्वारा छठ पूजा पर पारंपरिक रूप से भगवान सूर्य की उपासना एवं पूजा की सुंदर प्रस्तुति की गई। एलकेजी, यूकेजी, पहली एवं कक्षा दूसरी के नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा पारंपरिक रूप से छठ-पूजा की तैयारियों के साथ भगवान सूर्यदेव की उपासना, सायंकालीन पूजन एवं प्रातःकालीन अर्घ्य देते हुए मनमोहक एवं ह्रदयहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर जन- मानस मंत्र -मुग्ध हो गए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने कहा कि छठ-पूजा का पर्व प्रकृति से जुड़ा है। यह बिहार एवं झारखंड की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार से जुड़ा पर्व है, जिसकी छवि आज संपूर्ण विश्व में विख्यात हैं। प्राचार्या ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों एवं उनके अभिभावकों तथा शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीपावली पूजा एवं छठ -पूजा के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दी। साथ ही प्राचार्या ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली एवं छठ पूजा पर आगामी 20 से 28 अक्तूबर तक विद्यालय में अवकाश रहेगा।
उक्त कार्यक्रम डीएवी तेनुघाट के सीसीए प्रमुख लक्ष्मी गुप्ता एवं असगर अली के निर्देशन में काजल कुमारी, निकिता सिन्हा, श्यामली कुमारी, आशा कुमारी एवं सरिता कुमारी के सहयोग से सम्पन्न किया गया। संचालन विद्यालय की हेड गर्ल संस्कृति कुमारी के द्वारा किया गया।
![]()













Leave a Reply