Advertisement

इलाज के दौरान डेकोरेटर संघ सदस्य राजू पोद्दार की मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट कैम्प एरिया रहिवासी डेकोरेटर संघ के सदस्य 32 वर्षीय राजू पोद्दार की मृत्यु इलाज हेतु रांची ले जाने के क्रम में हो गई। मृतक डेकोरेटर का कार्य करता था।

इस बावत मृतक पोद्दार के परिजनों ने 13 अक्टूबर को बताया कि बीते 12 अक्टूबर की रात्रि राजू का पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। उसे तत्काल डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गम्भीर होता देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु रांची अस्पताल रेफर कर दिया, परन्तु रांची ले जाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इधर पोद्दार की मौत की खबर सुनने के बाद लाइट डेकोरेटर संघ में शोक व्याप्त है। संघ के अध्यक्ष राजेश चौधरी सहित निर्मल राम, मनोज महतो आदि ने घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *